राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, 'जंतर-मंतर पर फायरिंग का आदेश दिया'

लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर फायरिंग और पैलेट गन चलाने का आदेश गृह मंत्री ने दिया था। इस बयान पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सबूत दिखाने की मांग की और माफी मांगी। स्पीकर ओम बिरला ने भी आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटाया। अखिलेश यादव ने बीच-बचाव कर जांच की मांग की।

Jul 29, 2026 - 15:47
0 2
 राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, 'जंतर-मंतर पर फायरिंग का आदेश दिया'

नई दिल्ली: मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पर बहस के बीच सियासी तूफान आ गया। 

राहुल गांधी ने उठाया जंतर-मंतर का मुद्दा  
दोपहर 12.30 बजे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि छात्र नाराज हैं और सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही। इसी बीच उन्होंने CJP प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई का जिक्र किया।

राहुल ने सीधे कहा, इस देश के गृह मंत्री सदन में आने का साहस नहीं रखते। वो डरे हुए हैं। उन्होंने ही छात्रों पर गोली चलाने और पैलेट गन इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।

सत्ता पक्ष का पलटवार  
राहुल के इतना कहते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू अपनी सीट से खड़े हुए और आपत्ति जताई। 

उन्होंने कहा, आप किस आधार पर ऐसा आरोप लगा रहे हैं? गृह मंत्री का आदेश दिखाइए। ये बयान कार्यवाही से हटना चाहिए। जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, सदन नहीं चल सकता।

स्पीकर और अखिलेश की एंट्री  
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को टोका और कहा कि किसी का नाम लेकर सीधा आरोप नहीं लगा सकते। जांच की मांग कर सकते हैं। उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटाने का निर्देश भी दिया।

इसी बीच SP प्रमुख अखिलेश यादव बीच-बचाव के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा, अगर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है तो सरकार बताए कि छात्रों पर फायरिंग का आदेश किसने दिया। इस पर किरेन रिजिजू ने जवाब दिया कि राहुल ने बेबुनियाद आरोप लगाया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

पेपर लीक बिल पर शुरू हुई बहस अंत में इसी आरोप-प्रत्यारोप में उलझ कर रह गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User