Bankipur जीत के बाद Giriraj Singh का पलटवार, PK ओबीसी नेता सम्राट चौधरी को निशाना बना रहे, हार पर BJP करेगी समीक्षा
बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर पर गिरिराज सिंह का हमला। कहा- PK ओबीसी होने की वजह से सम्राट चौधरी को टारगेट कर रहे। बांकीपुर हार को BJP की समीक्षा का विषय बताया। PK को केजरीवाल बनने की चाह रखने वाला बताया।
पटना: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने PK पर सीधा हमला बोला और इसे ओबीसी बनाम सवर्ण की लड़ाई बताया।
ओबीसी होने की वजह से टारगेट हो रहे सम्राट
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह ओबीसी समाज से आते हैं।
जैसे PM मोदी विपक्ष की आंखों की किरकिरी हैं, वैसे ही सम्राट चौधरी को टारगेट किया जा रहा है। सम्राट एक मजबूत और फैसले लेने वाले नेता हैं।
बांकीपुर हार पर BJP का बयान
गिरिराज ने इसे PK की बड़ी जीत मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी के लिए आत्ममंथन का विषय है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर हार के कारणों की समीक्षा करेगी।उन्होंने PK पर आरोप लगाया कि उनका मकसद NDA के वोट काटकर तेजस्वी की सरकार बनवाना था। लेकिन जनता ने जवाब दे दिया। जन सुराज के 238 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
PK पर पलटवार
गिराज ने प्रशांत किशोर को "कुत्ते-बिल्ली वाला बयान" सार्वजनिक करने की चुनौती दी और कहा कि झूठा नैरेटिव बनाकर राजनीति हो रही है।
तंज कसते हुए कहा- पहले कहा था हार गए तो चुनाव नहीं लड़ेंगे, फिर खुद उतर गए। बांकीपुर को बेंगलुरु बनाने का वादा किया, अब उससे भी पीछे हट रहे। PK बिहार के केजरीवाल बनना चाहते हैं।
PK का जवाब
इससे पहले प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए थे और कहा था कि BJP को CM बदलना चाहिए। कुशवाहा समाज से बेहतर चेहरा लाया जा सकता है। PK ने ये भी साफ किया कि वो सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव दोनों से कभी समझौता नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो जन सुराज बंद कर दूंगा, लेकिन समझौता नहीं करूंगा।
बांकीपुर के नतीजे के बाद बिहार की राजनीति में OBC कार्ड और नेतृत्व बदलाव की बहस तेज हो गई है। BJP हार का पोस्टमार्टम कर रही है तो PK अपनी नई राजनीति की जमीन तलाश रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)