Bankipur-Datia हार के बाद PM Modi एक्शन में, नीतीश-शिवराज से मुलाकात, UGC और NEET पर नाराजगी बनी हार की वजह

बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में हार के बाद PM मोदी ने नीतीश कुमार और शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक UGC रेगुलेशन और NEET पेपर लीक पर अगड़ी-OBC नाराजगी बनी हार की बड़ी वजह। BJP अब 5 राज्यों के चुनाव से पहले स्ट्रेटेजी बदलने की तैयारी में।

Aug 05, 2026 - 12:50
0 2
Bankipur-Datia हार के बाद PM Modi एक्शन में, नीतीश-शिवराज से मुलाकात, UGC और NEET पर नाराजगी बनी हार की वजह

नई दिल्ली: बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद PM नरेंद्र मोदी ने पूरी गंभीरता से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। बीजेपी के लिए ये दोनों नतीजे झटके जैसे थे, खासकर बांकीपुर जहां पार्टी 31 साल से काबिज थी।

PM मोदी-नीतीश की अहम मुलाकात  
मंगलवार को PM मोदी ने पूर्व सीएम और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे। 

आधिकारिक तौर पर इसे "कर्टसी मीटिंग" बताया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार बातचीत का फोकस बिहार के राजनीतिक हालात पर था। PM ने गठबंधन के सीनियर नेताओं से सीधे जमीन का फीडबैक लिया। चर्चा में राज्य के सामाजिक, आर्थिक और विकास के मुद्दे भी शामिल थे।

UGC और NEET पर गुस्सा  
BJP के वरिष्ठ सांसदों का मानना है कि हार के पीछे 2 बड़े कारण रहे:  
1. UGC रेगुलेशन: कैंपस में जातिगत भेदभाव वाले नियमों को लेकर अगड़ी जातियों और OBC में नाराजगी। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया था।  
2. NEET पेपर लीक: इससे कई परिवार प्रभावित हुए और छात्रों में रोष था।

पार्टी नेताओं का कहना है कि इन मुद्दों का असर अगले साल होने वाले UP, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है।

अगले चुनाव के लिए स्ट्रेटेजी  
BJP के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि असेसमेंट प्रोसेस शुरू हो चुकी है। पार्टी ब्राह्मण, ठाकुर और OBC समुदायों की चिंताओं को दूर करने के लिए नई रणनीति बनाएगी। कमियों को दूर करना होगा, इसमें कोई शक नहीं।

शिवराज से भी की चर्चा  
PM ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की। यहां दतिया उपचुनाव में हार और MP में चल रहे किसान आंदोलनों पर बात हुई। कृषि मंत्रालय से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बांकीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट गंवाने के बाद BJP अलर्ट मोड में है। PM खुद फीडबैक ले रहे हैं ताकि 2027 के बड़े चुनावों से पहले पार्टी की जमीन मजबूत की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User