जमुई कांड पर JDU मंत्री का विवादित बयान, पूरे यादव समाज पर की टिप्पणी, रोहिणी आचार्य ने BJP-NDA को घेरा

जमुई में छेड़छाड़ की घटना के बाद JDU मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के विवादित बयान ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया। पूरे यादव समुदाय पर टिप्पणी के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी और एनडीए पर जातीय उन्माद भड़काने का आरोप लगाया।

Sep 26, 2026 - 20:07
0 3
जमुई कांड पर JDU मंत्री का विवादित बयान, पूरे यादव समाज पर की टिप्पणी, रोहिणी आचार्य ने BJP-NDA को घेरा

पटना। जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के एक विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में आग लगा दी है।

मुख्य आरोपी नंदन यादव का नाम सामने आते ही मंत्री ने पूरे यादव समुदाय पर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद से राजद हमलावर हो गया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और एनडीए गठबंधन पर करारा हमला बोला है।

भगवान सिंह कुशवाहा ने क्या कहा?

जमुई कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू कोटे के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जेलों में सबसे ज्यादा यादव जाति के लोग बंद हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इसी तरह का बयान दिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया था।

रोहिणी आचार्य ने बताया - जातीय उन्माद की साजिश

रोहिणी आचार्य ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा -

"मांझी-कुशवाहा के माध्यम से जातीय उन्माद भड़काने की फिराक में है भाजपा-एनडीए। जीतन राम मांझी और भगवान सिंह कुशवाहा जैसे मतिभ्रष्ट लोग एक बेहद गंदी राजनीतिक मंशा को साधने के मकसद से पूरी यादव जाति पर लगातार बेहद घटिया और ओछी टिप्पणी कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा कि ये लोग सोची-समझी साजिश के तहत बिहार में जातीय उन्माद भड़काना चाहते हैं और इनके बयानों पर भाजपा और एनडीए के यादव नेताओं की चुप्पी बताती है कि मांझी और कुशवाहा को आलाकमान की हरी झंडी मिली हुई है।

रोहिणी ने कहा, "लानत है जीतन राम मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा और मौन धारण किए बैठे एनडीए के यादव नेताओं पर।"

कौन हैं भगवान सिंह कुशवाहा?

भगवान सिंह कुशवाहा फिलहाल जेडीयू कोटे से बिहार सरकार में दूसरी बार मंत्री हैं।

वे भोजपुर के एकवारी गांव में नक्सलवाद के संस्थापकों में से एक जगदीश महतो के दामाद हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत IPF से की थी और CPI-ML, RJD, JDU, LJP, JAP और RLOSPA समेत कई पार्टियों में रहे हैं। 10वीं पास कुशवाहा पर हत्या, हत्या के प्रयास और दंगे जैसे गंभीर मामले दर्ज रहे हैं।

1993 के चर्चित इचरी हत्याकांड में भी उनका नाम आया था, जिसमें 5 लोगों की हत्या हुई थी, हालांकि 2023 में कोर्ट ने उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User