JDU में बड़ा खेल! मंत्री मदन सहनी ने निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग की, बोले- सम्राट-निशांत जोड़ी सुपरहिट

बिहार की सियासत में जेडीयू मंत्री मदन सहनी के बयान से हलचल तेज हो गई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है और कहा है कि सम्राट-निशांत की जोड़ी मोदी-नीतीश की तरह सुपरहिट होगी।

Sep 25, 2026 - 18:05
0 3
 JDU में बड़ा खेल! मंत्री मदन सहनी ने निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग की, बोले- सम्राट-निशांत जोड़ी सुपरहिट

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर JDU के अंदर से बड़ा बयान सामने आया है और इस बार हलचल मचाने वाले हैं पार्टी के वरिष्ठ मंत्री मदन सहनी।

पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने सीधे-सीधे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी।

मदन सहनी ने कहा, "जदयू निशांत के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। उनके नेतृत्व में हमें काम करना है। तो फिर उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाना आवश्यक है।"

'सम्राट-निशांत' जोड़ी को बताया सुपरहिट

अपनी मांग के पीछे तर्क देते हुए मदन सहनी ने एक नया सियासी समीकरण भी दिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की जोड़ी हिट रही है, ठीक उसी तरह आने वाले समय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री निशांत कुमार की जोड़ी सुपरहिट साबित होगी।

इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी मांग उठा दी कि सरकार के सभी आधिकारिक विज्ञापनों में उपमुख्यमंत्री की तस्वीर को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए, ताकि जनता तक साझा नेतृत्व का संदेश जाए।

JDU में गुटबाजी की चर्चा तेज

राजनीतिक जानकारों के लिए मदन सहनी का ये बयान सिर्फ एक मांग नहीं है। बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी जैसे JDU के दिग्गज नेताओं के रहते हुए सीधे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग करना, पार्टी के भीतर चल रही खींचतान की ओर इशारा कर रहा है।

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद JDU का एक गुट मौजूदा लीडरशिप से नाराज चल रहा है और वो भविष्य के लिए निशांत कुमार के चेहरे को आगे करना चाहता है। इसे नीतीश की विरासत को निशांत के जरिए बचाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अब सवाल यही है कि क्या JDU में सब कुछ ठीक चल रहा है या अंदर ही अंदर कुर्सी को लेकर घमासान बढ़ रहा है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User