RJD में जिलाध्यक्षों को लेकर बड़ा बदलाव, उम्र सीमा 60 साल की, चुनाव लड़ने वाले नियम में भी छूट

राष्ट्रीय जनता दल ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। जिलाध्यक्ष की उम्र सीमा 55 साल से बढ़ाकर 60 साल कर दी गई है। साथ ही चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों के लिए इस्तीफा वाला नया नियम लाया गया है। नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट अगले हफ्ते या अक्टूबर के पहले हफ्ते में जारी होगी।

Sep 25, 2026 - 18:08
0 3
RJD में जिलाध्यक्षों को लेकर बड़ा बदलाव, उम्र सीमा 60 साल की, चुनाव लड़ने वाले नियम में भी छूट

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। पार्टी ने जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर अपने पुराने फैसले में बड़ा बदलाव कर दिया है।

पहले पार्टी ने तय किया था कि 50 से 55 साल तक के नेताओं को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन जमीनी कार्यकर्ताओं की मांग के बाद अब इस उम्र सीमा को बढ़ाकर 60 साल कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस मांग की शुरुआत 4 सितंबर को मधुबनी के कार्यकर्ताओं ने की थी, जिसके बाद बाकी जिलों ने भी इसका समर्थन किया और नेतृत्व को अपना फैसला बदलना पड़ा।

चुनाव लड़ने वाले नियम में भी छूट

पहले ये नियम था कि जो जिलाध्यक्ष बनेंगे, वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अब पार्टी ने इसमें भी राहत दी है।

नए नियम के मुताबिक, अगर कोई जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद वो चुनाव मैदान में उतर सकता है। इस फैसले से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं को काफी राहत मिली है।

45 जिलों में होगी तैनाती, लिस्ट जल्द

RJD ने जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू की थी। इसकी शुरुआत पटना, पश्चिम चंपारण और बेतिया से हुई थी और गुरुवार को जहानाबाद, अरवल, शिवहर और बगहा के साथ अंतिम बैठक हुई।

पार्टी ने लोकसभा चुनाव के समय सांगठनिक जिलों की संख्या बढ़ाकर 52 कर दी थी, लेकिन अब फिर से उसे घटाकर 45 कर दिया गया है। यानी अब 45 सांगठनिक जिलों में ही जिलाध्यक्षों की तैनाती होगी।

हर जिले से 4-4 नामों का पैनल तैयार किया गया है। इनमें से अंतिम नाम तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और प्रधान महासचिव रणविजय साहू तय करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक सभी बैठकों और परामर्श का काम पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह या अक्टूबर के पहले हफ्ते में RJD के नए जिलाध्यक्षों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User