CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा तो चिराग पासवान बोले- जनता का भरोसा जरूरी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी ने इस्तीफे की मांग की है। अब इस विवाद पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि चुनाव आयोग को अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहे।

Sep 25, 2026 - 18:12
Updated: 1 month ago
0 2
CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा तो चिराग पासवान बोले- जनता का भरोसा जरूरी

नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली को लेकर सियासत गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीधे तौर पर ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा कर रहा है। इस पूरे विवाद पर अब मोदी सरकार के मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का बयान आया है, जो काफी चर्चा में है।

चुनाव आयोग अपनी बात मजबूती से रखे - चिराग

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा, "अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं, तो ये जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की ही है कि वो अपने पक्ष को मजबूती से रखे।"

चिराग ने कहा कि विपक्ष क्या बोलता है, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि विपक्ष का काम ही राजनीति करना है। अगर वो आरोप नहीं लगाएंगे तो राजनीति कैसे करेंगे?

राहुल गांधी को नहीं, जनता को जवाब देना होगा

चिराग पासवान ने सबसे बड़ी बात ये कही कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी या किसी विपक्षी दल को संतुष्ट करने के लिए नहीं, बल्कि जनता को विश्वास में लेने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा बना रहना सबसे जरूरी है। अगर चुनावी प्रक्रिया पर ही जनता को संदेह हो जाएगा तो ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।"

इसलिए ऐसी परिस्थिति में चुनाव आयोग को अपनी बात और ज्यादा मजबूती से रखनी चाहिए, ताकि जनता के मन में किसी भी तरह का कोई संदेह न आए। इसकी पूरी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User