कभी चेक लेते थे नीतीश, आज खुद देने पहुंचे: CM सम्राट चौधरी को सौंपा वेतन, तस्वीर वायरल

बिहार में बाढ़ से 48 लाख लोग प्रभावित हैं। इसी बीच पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपनी एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी। शांत चेहरे और मुस्कान के साथ चेक सौंपते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Sep 25, 2026 - 18:15
0 3
कभी चेक लेते थे नीतीश, आज खुद देने पहुंचे: CM सम्राट चौधरी को सौंपा वेतन, तस्वीर वायरल

पटना। बिहार की सियासत से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। सामने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैठे हैं और उनके सामने खड़े हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। हाथ में है एक चेक।

ये चेक बाढ़ पीड़ितों के लिए है।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद अपने वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है। उन्होंने खुद जाकर ये चेक सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा और फिर तस्वीर अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा - "राज्य के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अपने वेतन की राशि का अंशदान किया, चेक माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को सौंपा।"

क्यों है ये तस्वीर खास?

क्योंकि पहले जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तो खुद ही ऐसे चेक लेते थे। बाढ़ राहत की हर समीक्षा खुद करते थे। आज वही नेता दान देने वालों की कतार में खड़े हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है।

बता दें कि बिहार में इस बार बाढ़ से करीब 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर अभी भी सरकारी राहत शिविर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री और विधायकों के अलावा कई सांसद भी राहत कोष में योगदान दे चुके हैं।

लोगों ने क्या कहा?

नीतीश कुमार की इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा - "आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री जी, कोशिश कीजिए कि मदद आपके हाथों से सीधे लोगों तक पहुंचे ताकि 100% लाभ मिले।"

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - "नीतीश जी को दिल से धन्यवाद, बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User