"आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं": इस्तीफे के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी से मिले मृत्युंजय तिवारी, कहा- फैसला पर कायम हूं

RJD से इस्तीफा दे चुके मृत्युंजय तिवारी ने राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस्तीफे के फैसले पर वो अडिग हैं। लालू-राबड़ी का सम्मान करते हुए कहा कि उन्हें लालू जी ने ही प्रवक्ता बनाया था। मृत्युंजय ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने लाभ का पद लेकर पार्टी को कमजोर किया। "आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं" - ये कहते हुए उन्होंने इस्तीफे को सही ठहराया।

Jul 17, 2026 - 15:59
0 2
"आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं": इस्तीफे के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी से मिले मृत्युंजय तिवारी, कहा- फैसला पर कायम हूं

पटना। RJD से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को RJD के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात की। 

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सिद्दीकी साहब से उनका पुराना रिश्ता है। "जब वो क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे तभी से हमारे संबंध हैं। हम सुख-दुख साझा करने के लिए मिलते रहते हैं।"

"इस्तीफे के फैसले पर अडिग हूं"  
तिवारी ने साफ कर दिया कि पार्टी से इस्तीफा देने के अपने निर्णय पर वो कायम हैं। उन्होंने कहा, "आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता। जहां आत्मसम्मान नहीं मिलता वहां एक मिनट भी रुकना सही नहीं है।"

लालू-राबड़ी का किया सम्मान  
उन्होंने कहा कि वो आज भी लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का सम्मान करते हैं। "मुझे लालू जी ने अपने घर बुलाकर प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी। सभी मीडिया के सामने मेरा परिचय कराया था। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

मृत्युंजय ने कहा कि 2 चुनावों में पार्टी का प्रवक्ता रहते हुए उन्होंने निष्ठा से काम किया और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया। "मैंने कभी पार्टी से लाभ का पद नहीं मांगा। लेकिन कुछ नेता ऐसे हैं जिन्होंने लाभ का पद लेकर पार्टी को कमजोर करने का काम किया है।"


"आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। और जहां पर आत्म सम्मान नहीं मिलता है वहां 1 मिनट रहना सही नहीं है।"

फिलहाल पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के विदेश से लौटने तक इंतजार करने को कहा था।

-मृत्युंजय तिवारी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User