पटना स्नातक MLC चुनाव से पहले JDU में हलचल - निशांत कुमार ने संभाली कमान, नीरज कुमार बनाम अनंत सिंह की खटपट बनी सिरदर्द

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी MLC चुनाव को लेकर JDU में हलचल तेज है। संगठन और चुनावी तैयारी की समीक्षा के लिए निशांत कुमार ने अपने आवास पर बैठक की अगुवाई की, जिसमें नालंदा के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। यहां से JDU के नीरज कुमार मौजूदा MLC प्रत्याशी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज के बयान से नाराज मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने समर्थन से इनकार कर दिया है, दोनों की खींचतान पार्टी के लिए चुनौती बनी है। बैठक में NDA सहयोगियों के साथ मजबूती से लड़ने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर स्नातक मतदाताओं से सीधा संपर्क और नालंदा-पटना के जनप्रतिनिधियों को विशेष जिम्मेदारी देने की रणनीति बनी। जानकारों का मानना है बिना नीतीश कुमार और ललन सिंह के हस्तक्षेप के पैचअप मुश्किल है, दोनों फिलहाल चुप हैं।

Sep 17, 2026 - 18:48
0 3
पटना स्नातक MLC चुनाव से पहले JDU में हलचल - निशांत कुमार ने संभाली कमान, नीरज कुमार बनाम अनंत सिंह की खटपट बनी सिरदर्द
पटना स्नातक MLC चुनाव से पहले JDU में हलचल - निशांत कुमार ने संभाली कमान, नीरज कुमार बनाम अनंत सिंह की खटपट बनी सिरदर्द

पटना - पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव नजदीक आते ही JDU कैंप में सक्रियता बढ़ गई है।

तैयारियों की समीक्षा के लिए निशांत कुमार ने कमान संभाली है। उन्होंने अपने आवास पर नालंदा जिले के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ अहम बैठक की।

बूथ स्तर पर फोकस

बैठक में संगठन की सक्रियता, बूथ स्तर की तैयारी और स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद की रणनीति पर मंथन हुआ। तय हुआ कि NDA के सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और नालंदा-पटना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को प्रचार की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।

यहां से JDU के नीरज कुमार मौजूदा MLC प्रत्याशी हैं।

नीरज vs अनंत बनी बड़ी चुनौती

चुनाव से ठीक पहले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच खींचतान ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज के बयान से नाराज अनंत सिंह ने समर्थन से इनकार कर दिया है।

इस खटपट का असर चुनाव पर पड़ने की आशंका है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक जब तक शीर्ष नेतृत्व यानी नीतीश कुमार और ललन सिंह खुद हस्तक्षेप नहीं करेंगे, तब तक मामला सुलझना मुश्किल है। फिलहाल दोनों नेता इस पर चुप हैं और वरिष्ठ नेता आंतरिक मतभेद पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User