Patna Snatak MLC Election में एंट्री हुई 'बाहुबल' की, कौन बाहुबली किसके साथ? नीरज कुमार vs अनुज सिंह vs दिलीप कुमार में रोचक जंग

पटना स्नातक MLC चुनाव में इस बार धनबल और वोटर बनाने की क्षमता के साथ बाहुबल की भी एंट्री हो गई है। JDU के नीरज कुमार के साथ अखिलेश सरदार, जनसुराज के अनुज सिंह के साथ अनंत सिंह और RJD के दिलीप कुमार के साथ अशोक महतो। जानिए किस बाहुबली का किस सीट पर कितना असर।

Oct 17, 2026 - 14:03
0 2
Patna Snatak MLC Election में एंट्री हुई 'बाहुबल' की, कौन बाहुबली किसके साथ? नीरज कुमार vs अनुज सिंह vs दिलीप कुमार में रोचक जंग

पटना। बिहार में आमतौर पर कहा जाता है कि स्नातक, शिक्षक और निकाय वाले MLC चुनाव में दो ही बल चलते हैं - एक धनबल और दूसरा वोटर बनाने की क्षमता। जिसके पास जितने ज्यादा वोटर जोड़ने की मशीनरी और पैसा खर्च करने की ताकत, जीत उसी की।

लेकिन इस बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव ने ये समीकरण ही बदल दिया है। इस बार एक तीसरे बल की एंट्री हो गई है - और वो है बाहुबल।

अब लड़ाई डिग्री वाले वोटरों की नहीं, बल्कि किस बाहुबली का हाथ किस उम्मीदवार के सिर पर है, इसकी हो गई है।

1. JDU के नीरज कुमार और अखिलेश सरदार

JDU के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से हैट्रिक लगा चुके हैं। 2008 से लगातार 3 बार MLC - पहला कार्यकाल 2008-2014, दूसरा 2014-2020 और तीसरा 2020-2026।

अब तक नीरज अपनी चुनावी रणनीति से जीतते आए थे, लेकिन इस बार जब बाहुबली मैदान में आए तो उनकी तरफ से मोर्चा संभाला है अखिलेश सिंह सरदार ने।

अखिलेश सरदार नवादा के बड़े सामाजिक-राजनीतिक चेहरे हैं, इलाके में जबरदस्त पकड़ मानी जाती है। नीरज कुमार के नॉमिनेशन से लेकर प्रचार तक में अखिलेश सरदार खुलकर साथ दिख रहे हैं।

2. जनसुराज के अनुज सिंह और अनंत सिंह

जनसुराज ने इस बार डॉ. अनुज कुमार सिंह को पटना स्नातक सीट से उतारा है। और उन्हें समर्थन मिला है सबसे बड़े चर्चित चेहरे से - मोकामा के विधायक अनंत सिंह से।

अनंत सिंह इस बार अपनी ही पार्टी JDU के खिलाफ चले गए हैं। वजह? अनंत सिंह का आरोप है कि नीरज कुमार ने 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हरवाने के लिए काम किया था। अब उनका फॉर्मूला है - "जो मुझे हराया, उसे मुझे हराना है।" इसलिए अनंत सिंह ने JDU को 'फुल एंड फाइनल' कहकर जनसुराज के अनुज सिंह का साथ देने का ऐलान कर दिया है।

3. RJD के दिलीप कुमार और अशोक महतो

RJD ने इस बार दिलीप कुमार पटेल को मैदान में उतारा है। दिलीप पिछली बार कांग्रेस से लड़े थे और करीब 6000 वोट लाए थे। इस बार वे कुर्मी + MY समीकरण पर दांव लगा रहे हैं।

और इस दांव को बाहुबल का साथ मिला है अशोक महतो से। अशोक महतो नवादा जिले के सबसे चर्चित बाहुबली और पूर्व गैंगस्टर रहे हैं। नवादा जेल ब्रेक, राजो सिंह हत्याकांड (2005) और मणिपुर नरसंहार (2006) जैसे कई बड़े मामलों में नाम आ चुका है। अब उन्होंने RJD के दिलीप कुमार के लिए पगड़ी बांध ली है।

तो कौन मारेगा बाजी?

अब पटना स्नातक का चुनाव सिर्फ ग्रेजुएट वोटरों का नहीं, बल्कि नवादा से मोकामा तक के बाहुबल के असर का चुनाव बन गया है। धनबल vs बाहुबल की इस लड़ाई में देखना दिलचस्प होगा कि नीरज कुमार अपना किला बचा पाते हैं या कोई नया बाहुबली नया समीकरण बना देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User