NEET पेपर लीक: PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, चिराग पासवान बोले - 'छात्रों को मिलेगा जल्द न्याय'

NEET पेपर लीक विवाद के बीच PM नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे छात्रों को जल्द न्याय मिलेगा और पेपर लीक करने वालों में डर पैदा होगा।

Jul 23, 2026 - 18:48
0 3
NEET पेपर लीक: PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, चिराग पासवान बोले - 'छात्रों को मिलेगा जल्द न्याय'
NEET पेपर लीक: PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, चिराग पासवान बोले - 'छात्रों को मिलेगा जल्द न्याय'

नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। PM ने ऐलान किया कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।

युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता: PM मोदी  
PM मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।  
"पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, और केस का त्वरित निस्तारण करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।"  
PM ने साफ कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए ये एक अहम कदम है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

चिराग पासवान ने किया स्वागत  
PM के इस ऐलान का LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तुरंत स्वागत किया।  
X पर पोस्ट करते हुए चिराग ने लिखा - "पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के फैसले का मैं और मेरी पार्टी स्वागत करते हैं।"  

उन्होंने कहा कि युवा और छात्रों का भविष्य किसी कीमत पर दांव पर नहीं लगने दिया जा सकता। चिराग ने कहा, "जो अराजक तत्व छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर राजनीति कर रहे हैं, उनके अंदर डर पैदा होगा। छात्रों को जल्द न्याय मिलेगा।"

खुद को PM का 'हनुमान' बताने वाले चिराग ने इसे सरकार का छात्रहित में बड़ा कदम बताया।NEET विवाद के बीच सरकार के इस फैसले को छात्र आंदोलन को शांत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User