NEET-UG 2024 पेपर लीक: CBI ने संजीव मुखिया को क्लीन चिट दी, चार्जशीट में नाम नहीं...

CBI ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को क्लीन चिट दे दी है। एजेंसी का कहना है कि गहन जांच के बाद भी मुखिया के खिलाफ पेपर लीक या उसके वितरण में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। CBI ने 45 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और कहा कि जांच पूरी हो चुकी है। संजीव मुखिया अन्य मामलों में अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।

Jul 23, 2026 - 18:40
0 3
NEET-UG 2024 पेपर लीक: CBI ने संजीव मुखिया को क्लीन चिट दी, चार्जशीट में नाम नहीं...

नई दिल्ली: NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ा बयान दिया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के खिलाफ इस केस में कोई सबूत नहीं मिला है। इसी वजह से उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई।

क्या कहा CBI ने?  
CBI के मुताबिक 2024 में बिहार पुलिस ने सबसे पहले प्रश्नपत्र चोरी का मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच में संजीव मुखिया पर शक था क्योंकि उनका नाम पहले भी कई पेपर लीक मामलों में आया था। इसी आधार पर उन्हें FIR में आरोपी बनाया गया था।

बाद में जांच CBI को सौंप दी गई। एजेंसी ने बताया कि उसने पेपर चोरी करने, उसे आगे भेजने और फायदा लेने वाले हर व्यक्ति की पहचान कर ली है। अब तक पटना की कोर्ट में 45 आरोपियों के खिलाफ कई चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं।

जांच में नहीं मिले सबूत  
CBI ने कहा कि गहन जांच और पूछताछ के बाद भी ये साबित नहीं हो सका कि संजीव मुखिया NEET-UG 2024 का पेपर चोरी या लीक करने की साजिश में शामिल थे। पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया था, लेकिन सबूत न मिलने पर इस केस में उन्हें जमानत मिल गई।

हालांकि मुखिया अन्य मामलों में आरोपी होने के कारण अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच पूरी, 45 आरोपी चार्जशीटेड  
CBI ने साफ किया कि NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और कोई भी आरोपी कानून से बच नहीं सकेगा।एजेंसी ने यह भी कहा कि संजीव मुखिया को बचाने का दावा गलत है। एजेंसी ने 2024 में ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User