Friendship Day पर राहुल गांधी का Gen Z अंदाज, फिंगर हार्ट के साथ दी बधाई, बोले 'आज नया सबक सीखा'
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फ्रेंडशिप डे पर इंस्टाग्राम पर कोरियन 'फिंगर हार्ट' जेस्चर के साथ युवाओं को बधाई दी। कहा 'मैं अभी भी स्टूडेंट हूं'। राहुल लगातार सोशल मीडिया और कैंपेन के जरिए Gen Z से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे के मौके पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं को बिल्कुल नए अंदाज में विश किया।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो कोरियन 'फिंगर हार्ट' जेस्चर बना रहे थे। कैप्शन में लिखा: "अभी भी एक स्टूडेंट हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं। आज का सबक: आज फ्रेंडशिप डे है और ये एक दिल है। सभी को फ्रेंडशिप डे की बधाई। ढेर सारा प्यार!"
Gen Z से कनेक्ट करने की कोशिश
राहुल गांधी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और कॉलेज-कैंपस इंटरैक्शन के जरिए Gen Z से सीधे संवाद कर रहे हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर वो छात्रों से बात कर चुके हैं। 'छात्रों की गूंज' कैंपेन में भी उन्होंने युवाओं से अपनी बात रखने की अपील की थी।
हाल में एक पोस्ट में उन्होंने युवाओं से कहा था कि वे "संविधान की रक्षा करेंगे और वोट की चोरी रोकेंगे"।
क्या है फिंगर हार्ट?
'फिंगर हार्ट' दक्षिण कोरिया से शुरू हुआ एक पॉपुलर जेस्चर है। अंगूठे और तर्जनी को क्रॉस करके छोटा दिल बनाया जाता है। K-Pop और K-Drama के जरिए ये ट्रेंड पूरी दुनिया में फैल गया। आज ये प्यार, दोस्ती और शुक्रिया जताने के लिए Gen Z की पसंदीदा स्टाइल बन गया है।
राहुल का इस ट्रेंड का इस्तेमाल साफ दिखाता है कि वो सोशल मीडिया पर युवाओं की भाषा में बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)