शालीनता भूल गए राहुल- PM मोदी की विदेश नीति पर तंज के बाद JDU-BJP का पलटवार
कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने PM मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए। JDU नेता संजय झा ने इसे 'लफुआगिरी' कहा और मर्यादा भूलने का आरोप लगाया। BJP के प्रल्हाद जोशी ने भी पद की गरिमा याद दिलाई। राहुल के बयान से सियासत गरमाई।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। दिल्ली में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर तंज कसा। इसके बाद JDU और BJP दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन की शालीनता भूल चुके हैं।
बिहार में इसे लफुआगिरी कहते हैं। राहुल जिस तरह की भाषा और इशारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो देश के लिए ठीक नहीं है, संजय झा ने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल जिन विदेशी नेताओं का मजाक उड़ा रहे हैं, वो दूसरे देशों के संवैधानिक पदों पर हैं। भारत के उनसे मित्रवत संबंध हैं। ऐसे बयान से भारत की कूटनीति पर गलत असर पड़ेगा।
BJP का जवाब: परिपक्वता दिखाएं
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी राहुल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, भारत जैसे बड़े लोकतंत्र को परिपक्व नेतृत्व की जरूरत है। चुनी हुई सरकार के खिलाफ इस तरह के शब्द ठीक नहीं। राहुल को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
राहुल ने क्या कहा था?
गुरुवार को कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा कि PM की विदेश नीति सिर्फ गले मिलने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने PM मोदी की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए भारत-अमेरिका संबंध, ईरान संकट में पाकिस्तान की भूमिका और पश्चिम एशिया में भारत की स्थिति पर सवाल खड़े किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)