बांकीपुर हम जीतेंगे, PK जमीन पर नहीं दिखते, डायमंड स्टेट्स समिट में रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान...

न्यूज़18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार की राजनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी जीतेगी, बूथ कार्यकर्ता को टिकट देना सिर्फ बीजेपी में संभव है। प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सोशल मीडिया और TV पर चमक रहे हैं लेकिन जनता के बीच नहीं हैं। NEET पेपर लीक पर कहा कि सरकार ने दोबारा परीक्षा कराकर बड़ा कदम उठाया है। राहुल गांधी के PM आवास के सामने प्रदर्शन पर भी तंज कसा और कहा कि प्रोटोकॉल तोड़ना गैर-जिम्मेदाराना है। साथ ही बिहार में विकास, AI हब और नई फैक्ट्रियों का जिक्र किया।

Jul 26, 2026 - 16:27
0 1
बांकीपुर हम जीतेंगे, PK जमीन पर नहीं दिखते, डायमंड स्टेट्स समिट में रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान...

पटना: न्यूज़18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्य की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

बांकीपुर उपचुनाव और प्रशांत किशोर पर हमला
एंकर अमिताभ सिन्हा के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बांकीपुर सीट बीजेपी ही जीतेगी। उन्होंने कहा, "हमने एक बूथ के कार्यकर्ता को टिकट दिया है। ये सिर्फ बीजेपी में होता है। 

प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने पर उन्होंने तंज कसा - मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। सर्वे करना अलग बात है, राजनैतिक एक्टिव रहना अलग। PK सोशल मीडिया और टीवी पर चमक रहे हैं, लेकिन जनता के बीच नहीं दिख रहे। 2025 के विधानसभा नतीजे सबके सामने हैं।

NEET पेपर लीक पर क्या बोले
विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि छात्रों के प्रति हमें भी दुख है। सरकार ने बड़ा कदम उठाया। पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा कराई गई। जो कमियां हैं उन्हें सुधारा जाएगा।

राहुल गांधी और CJP प्रदर्शन पर तीखा वार 
कॉकरोच जनता पार्टी और राहुल गांधी के PM आवास के सामने प्रदर्शन पर सांसद ने कहा - राहुल गांधी प्रोटोकॉल समझते हैं। वहां जाकर बैठ गए जहां प्रदर्शन नहीं होता। कल कोई आतंकवादी वहां बैठ जाए तो क्या सही होगा? ये गैर-जिम्मेदाराना है।

उन्होंने राहुल गांधी के "जलेबी फैक्ट्री" वाले बयान पर भी चुटकी ली और कहा - जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती।

बिहार के विकास पर फोकस
CM सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में स्कूल, सड़कें बन रही हैं और राज्य विकास के मॉडल पर चल रहा है। सम्राट सरकार बिहार को *AI हब* बनाने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही बिस्किट से लेकर मखाना तक की नई फैक्ट्रियां आ रही हैं।

रविशंकर प्रसाद ने साफ किया कि बीजेपी बिहार में विकास और भरोसे की राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User