तेज प्रताप यादव पर 'हत्या के प्रयास' का आरोप, मॉल से गिरफ्तारी के बाद भेजे गए जेल...

NEET विवाद पर बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन के बाद JJD सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को पटना के सिटी सेंटर मॉल से गिरफ्तार किया गया। अब उन पर हत्या के प्रयास की BNS धारा 109 लगाए जाने से मामला गरमा गया है। तेज प्रताप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया है। JJD नेता वीणा मानवी ने सवाल उठाया कि अगर अपराध था तो प्रदर्शन स्थल से ही गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज में तेज प्रताप की भूमिका मिली है और कार्रवाई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी से जुड़ी है। वकील ने FIR की कॉपी न देने का भी आरोप लगाया है।

Jul 26, 2026 - 16:41
0 2
तेज प्रताप यादव पर 'हत्या के प्रयास' का आरोप, मॉल से गिरफ्तारी के बाद भेजे गए जेल...

पटना: NEET पेपर लीक के खिलाफ 25 जुलाई को हुए बिहार बंद में शामिल होने के बाद जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी अब नए विवाद में फंस गई है। उन पर BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास का आरोप लगा है।

मॉल से हुई थी गिरफ्तारी  
तेज प्रताप पहले रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बाद में छोड़ भी दिया था। लेकिन शाम करीब 7:30 बजे जब वह सिटी सेंटर मॉल में थे, तब पुलिस टीम पहुंची और उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बंद के दौरान हुई कथित हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी से जुड़ी है। CCTV फुटेज की समीक्षा के बाद उनकी भूमिका को आधार बनाया गया है।

JJD ने उठाए सवाल  
JJD नेता वीणा मानवी ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "अगर तेज प्रताप ने अपराध किया था तो प्रदर्शन स्थल से ही गिरफ्तार किया जा सकता था। मॉल में निजी समय में उन्हें क्यों पकड़ा गया और वजह तुरंत क्यों नहीं बताई गई?" 

वीणा मानवी ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया और कहा कि पुलिस अधिकारी "ऊपर से आदेश" की बात कर रहे हैं।

वकील बोले- FIR की कॉपी तक नहीं दी  
तेज प्रताप के वकील जगन्नाथ सिंह का कहना है कि उन पर पहले IPC 307 अब BNS 109 लगाई गई है। जब वह नौबतपुर थाने FIR की कॉपी मांगने गए तो उन्हें तुरंत नहीं दी गई। 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि हत्या के प्रयास की धारा का आधार क्या है? क्या किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है या प्रदर्शन की हिंसा के कारण यह धारा जोड़ी गई है। पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में  
गिरफ्तारी के बाद तेज प्रताप को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजकर बेऊर जेल भेज दिया गया। वकील ने जमानत के लिए आगे कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User