RLM में टूट की खबरों पर माधव आनंद का बड़ा बयान, बोले - पार्टी NDA के साथ थी, है और रहेगी

बिहार MLC चुनाव के बीच RLM में टूट की अटकलों पर विधायक माधव आनंद ने विराम लगाया। कहा- पार्टी में कोई टूट नहीं, हम सब एक हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में JDU प्रत्याशी आनंद पुष्कर के खिलाफ रामपुकार सिन्हा के समर्थन पर बोले- हम NDA उम्मीदवार का ही प्रचार करेंगे, समय आने पर सब पता चल जाएगा। राहुल गांधी पर भी साधा निशाना।

Oct 16, 2026 - 19:26
0 1
 RLM में टूट की खबरों पर माधव आनंद का बड़ा बयान, बोले - पार्टी NDA के साथ थी, है और रहेगी

छपरा। बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच NDA की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में टूट की अटकलें तेज थीं, लेकिन अब पार्टी विधायक माधव आनंद ने इस पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में JDU प्रत्याशी आनंद पुष्कर के खिलाफ RLM विधायकों द्वारा रामपुकार सिन्हा का समर्थन करने की खबरों के बाद सियासी हलचल मच गई थी। सवाल उठ रहा था कि क्या उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी NDA से अलग राह ले रही है?

माधव आनंद ने क्या कहा?

इस पर RLM विधायक माधव आनंद ने साफ कहा, "RLM में कोई टूट नहीं है। पार्टी एक है और सभी लोग साथ हैं। हमारी पार्टी NDA के साथ है और आगे भी NDA के साथ ही रहेगी।"

रामपुकार सिन्हा के समर्थन वाले सवाल पर उन्होंने कहा, "हम NDA के उम्मीदवार का प्रचार करेंगे। समय आने पर सब कुछ पता चल जाएगा।" हालांकि उन्होंने अंदरूनी फैसले पर खुलकर कुछ नहीं कहा, जिससे सस्पेंस अभी भी बना हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले RLM के कुछ विधायक सारण शिक्षक सीट पर JDU के आनंद पुष्कर के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार रामपुकार सिन्हा के पक्ष में खड़े दिखे थे, जिसके बाद NDA में तालमेल पर सवाल उठे थे। बाद में रामपुकार सिन्हा ने नाम वापस ले लिया और उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें 6 साल के लिए सस्पेंड भी कर दिया था।

राहुल गांधी पर निशाना

माधव आनंद ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, इंडी गठबंधन में ही उनके साथ कोई नहीं है।" फिलहाल माधव आनंद के बयान से इतना साफ हो गया है कि RLM NDA के साथ ही रहने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User