'पापा सर्वधर्म की जीवंत मिसाल हैं' - सिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य ने शेयर किया लालू-राबड़ी का तुलसी पूजा वीडियो

RJD सुप्रीमो लालू यादव के लिए किडनी दान करने वाली बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सिंगापुर से पटना लौटकर माता-पिता के पास हैं। उन्होंने X पर एक भावुक पोस्ट में पिता को 'सर्वधर्म और संस्कृति की जीवंत मिसाल' बताया। 36 सेकंड के वीडियो में लालू तुलसी पर जल अर्पण करते दिख रहे हैं, साथ में राबड़ी देवी भी हैं। रोहिणी ने लिखा- पापा ने ही सर्वधर्म का सम्मान करना सिखाया। इससे पहले आज सुबह उन्होंने दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को समर्थन भी दिया था।

Oct 10, 2026 - 17:37
0 2
 'पापा सर्वधर्म की जीवंत मिसाल हैं' - सिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य ने शेयर किया लालू-राबड़ी का तुलसी पूजा वीडियो

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करने वाली बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सिंगापुर से पटना वापस आकर अपने माता-पिता के साथ हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर कर रही हैं।

उनका एक नया पोस्ट सुर्खियों में है।

'पापा सर्वधर्म की जीवंत मिसाल'

रोहिणी ने X पर लिखा- "हमारे पापा केवल हमारे परिवार के मुखिया और करोड़ों दिलों में बसने वाले भगवान नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कारों, रीति-रिवाजों, सर्वधर्म की परंपराओं का निर्वहन करने की जीवंत मिसाल हैं। पापा ने ही सर्वधर्म का सम्मान और उनकी परंपराओं का मान करना हमें सिखाया है। पापा की हर बात में परंपराओं का मान और रीति-रिवाजों की खुशबू रची-बसी है।"

तुलसी पूजा का वीडियो वायरल

पोस्ट के साथ रोहिणी ने 36 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लालू यादव सुबह तुलसी के पौधे पर जल अर्पण कर रहे हैं और उनके साथ राबड़ी देवी खड़ी हैं। बता दें कि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रही रोहिणी आज सुबह ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर भी पोस्ट कर समर्थन जता चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User