NEET को लेकर बिहार में बवाल, तेज प्रताप यादव हिरासत में, "छात्रों के लिए जान भी दे देंगे"

NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान JJD नेता तेज प्रताप यादव पटना में छात्रों के समर्थन में उतरे। पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान के पास हिरासत में ले लिया। हिरासत के बाद उन्होंने कहा - "मैं छात्रों और युवाओं के साथ हूं, उनके लिए जान देने को भी तैयार हूं।" पटना, सीवान, लखीसराय, औरंगाबाद समेत कई जिलों में प्रदर्शन हिंसक हुए। लाठीचार्ज, पथराव और आंसू गैस चले। कई पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल। छात्र संगठनों ने कहा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती।

Jul 25, 2026 - 15:24
0 2
NEET को लेकर बिहार में बवाल, तेज प्रताप यादव हिरासत में, "छात्रों के लिए जान भी दे देंगे"

पटना: NEET-UG पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राजधानी पटना समेत कई जिलों में छात्र सड़कों पर उतरे। इसी दौरान जन शक्ति जनता दल JJD के नेता तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मैं छात्रों के साथ हूं  
तेज प्रताप यादव पटना में छात्रों के समर्थन में आंदोलन कर रहे थे। गांधी मैदान के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्होंने कहा -  
"मैं स्टूडेंट्स और युवाओं के साथ हूं। उनके लिए जान देने को भी तैयार हूं।"

पटना में सुबह से ही गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाकबंगला और स्टेशन रोड पर भारी पुलिस बल तैनात था। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और कई छात्रों को हिरासत में लिया।

जिलों में भी हिंसक झड़पें  
बिहार के कई जिलों में भी प्रदर्शन उग्र हो गया।  
सीवान: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव। हालात बिगड़ने पर लाठीचार्ज और आंसू गैस।  
लखीसराय: कलेक्ट्रेट के पास झड़प में एक महिला पुलिसकर्मी घायल।  
औरंगाबाद: पथराव में कई लोग घायल, जिसमें 3 मीडियाकर्मी भी शामिल हैं।  

वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बक्सर, जहानाबाद में भी छात्रों ने जुलूस और धरना दिया। कई जगहों पर ड्रोन और CCTV से निगरानी की गई।

छात्रों की मांग  
छात्र संगठनों का कहना है कि जब तक NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच नहीं होती और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।  
प्रशासन का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत है, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

NEET मुद्दे को लेकर बिहार में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User