कौन दिमागी नक्सली है ये PM बताएं- स्वतंत्रता दिवस पर तेज प्रताप का मोदी पर पलटवार, पटना में फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर तेज प्रताप यादव ने पटना में तिरंगा फहराया। PM मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर कहा- किसे पहचानना है ये मोदी ही बता सकते हैं। सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का दिया संदेश। जन शक्ति जनता दल की मजबूती पर भी जोर।
पटना: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना के 42, हार्डिंग रोड स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शहीदों को नमन किया।
सामाजिक न्याय का संकल्प
तेज प्रताप ने कहा कि आज के दिन हमने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया है। जन शक्ति जनता दल सामाजिक न्याय, जनता के हक और संपूर्ण बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।
X पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, इस गरिमामय कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
PM मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर तंज
लाल किले से PM मोदी ने अपने भाषण में हथियारबंद नक्सलियों के साथ 'वैचारिक और माओवादी सोच रखने वालों' को 'दिमागी नक्सली' कहा था।
इस पर तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए कहा, किसे पहचानने की जरूरत है और कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बता सकते हैं। हो सकता है ऐसे बहुत सारे लोग BJP में ही हों।
बिहार की राजनीति में सक्रियता
जन शक्ति जनता दल के गठन के बाद तेज प्रताप लगातार एक्टिव हैं। स्वतंत्रता दिवस के मंच से उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक समानता का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण के साथ तेज प्रताप ने सामाजिक मुद्दे उठाए और PM के बयान को सियासी रंग दिया। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)