TRAI ने बदले रिचार्ज के नियम! अब 28 नहीं 30 दिन चलेगा प्लान, राघव चड्ढा बोले - मेरी मांग मान ली गई
प्रीपेड यूजर्स के लिए बड़ी राहत! TRAI ने Telecom Consumer Protection Regulation 2026 जारी कर दिया है। अब कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान और बिना इंटरनेट वाले सस्ते वॉइस ओनली प्लान लाने होंगे। सांसद राघव चड्ढा ने कहा संसद में मैंने मुद्दा उठाया था, सरकार ने सभी मांगें मान लीं।
नई दिल्ली। अगर आप प्रीपेड यूजर हैं या दो सिम रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 'टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2026' जारी कर दिया है। इससे मोबाइल रिचार्ज का बोझ कम होगा।
राघव चड्ढा ने दी जानकारी
इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने X पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने 11 मार्च 2026 को संसद में ये मुद्दा उठाया था और अब सरकार ने उनकी सारी मांगें मान ली हैं।
राघव ने कहा, "संसद में हमने प्रीपेड यूजर्स के हक की आवाज उठाई थी। कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी देकर साल में 13 रिचार्ज करवाती थीं। अब जबरन 13वें रिचार्ज और महंगे डेटा प्लान का बोझ नहीं डाला जा सकेगा।"
TRAI के नए नियम में क्या है?
1. अब 30 दिन की वैलिडिटी: कंपनियों को 28 दिन की जगह 30 दिन की वैधता वाले टैरिफ वाउचर लाने होंगे। इससे साल में 13 की जगह 12 रिचार्ज ही करने पड़ेंगे।
2. वॉइस ओनली प्लान: जो लोग इंटरनेट नहीं चाहते, उनके लिए सस्ते सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाने को कहा गया है। अभी हर प्लान में डेटा जबरन दिया जाता है।
3. जितनी सर्विस, उतना पैसा: राघव चड्ढा ने वीडियो में कहा कि अब जितनी सर्विस आपको चाहिए, उतना ही पैसा चुकाना पड़ेगा।
आपको क्या फायदा?
अगर आप दूसरी सिम सिर्फ चालू रखने के लिए रिचार्ज करते हैं या आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो अब आप सस्ते में सिर्फ कॉल वाला रिचार्ज करा पाएंगे। 30 दिन वाला नियम लागू होने से हर महीने रिचार्ज का झंझट भी खत्म होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)