तिलक नगर में थप्पड़ कांड पर घिरे मंत्री प्रवेश वर्मा का पलटवार, बोले- AAP विधायक जरनैल सिंह मांग रहे थे कमीशन
दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने के आरोपों पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP पर पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि AAP विधायक जरनैल सिंह सड़क ठेकेदारों से कमीशन मांग रहे थे, कमीशन न मिलने पर सड़क उखाड़ रहे थे। उनके परिवार को गाली दी गई इसलिए आवेश में आ गया।
नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने के आरोप में घिरे PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने अब आम आदमी पार्टी पर ही बड़ा हमला बोल दिया है।
AAP ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि प्रवेश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारा। अब इस पर मंत्री ने अपना पक्ष रखते हुए वीडियो जारी किया है।
परिवार को गाली दी तो आवेश में आ गया - प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने वीडियो में कहा, "एक वीडियो जो AAP वाले चला रहे हैं, उसकी सच्चाई जान लीजिए। जरनैल सिंह के कार्यकर्ताओं ने मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया तो कोई भी व्यक्ति आवेश में आकर जो करेगा, वो मैंने किया।"
AAP विधायक जरनैल सिंह पर गंभीर आरोप
प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर के AAP विधायक जरनैल सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
मंत्री ने कहा, "विधायक जरनैल सिंह ने PWD के इंजीनियर्स से कहा था कि हमें सड़क के ठेकेदारों से मिलवाइए और उनसे कमीशन दिलवाइए। काफी दिनों से वो ये बोल रहे थे। हमारे इंजीनियर ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दी है, हम उनके खिलाफ FIR दर्ज करा रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "जब जरनैल सिंह को कोई कमीशन नहीं मिला तो जैसे ही रात को रोड डलती थी, वो सुबह जाकर उसे उखाड़ने का काम करते थे और करप्शन होने का वीडियो बनाकर डाल रहे थे।"
बता दें कि इस घटना के बाद दिल्ली में AAP और BJP के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)