JDU में अनंत-नीरज की जंग के पीछे की असली कहानी क्या है? ललन सिंह ने खोला राज, बोले- तब पार्टी से चूक हुई

पटना MLC चुनाव में अनंत सिंह vs नीरज कुमार विवाद सिर्फ नाराजगी नहीं, पुरानी कहानी है। ललन सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर राज खोला - संजय झा ने बात की, फिर मैंने अनंत से बात की। अनंत ने कहा था सरकार पर संकट में मदद की थी क्योंकि नीतीश का सम्मान करता हूं। नीतीश ने खुद मोकामा से लड़ने को कहा था। उसके बाद दुष्प्रचार हुआ, तब पार्टी को एक्शन लेना चाहिए था, चूक हुई।

Oct 05, 2026 - 18:39
0 1
JDU में अनंत-नीरज की जंग के पीछे की असली कहानी क्या है? ललन सिंह ने खोला राज, बोले- तब पार्टी से चूक हुई

पटना। जेडीयू में पटना स्नातक सीट को लेकर चल रहा अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद अब दो नेताओं की लड़ाई से कहीं ज्यादा बड़ा हो गया है। इसके पीछे एक लंबी पृष्ठभूमि है, जिससे खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पर्दा उठा दिया।

सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली जाते वक्त पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने मीडिया से कहा कि अनंत सिंह की नाराजगी नई नहीं है।

संजय झा के बाद ललन ने संभाला मोर्चा

ललन सिंह बोले, "कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुझसे इस मामले में बात की थी। फिर मैंने खुद अनंत सिंह से बात की। उनके कुछ मुद्दे और शिकायतें थीं।"

ललन के मुताबिक अनंत ने कहा था - "जब सरकार पर संकट आया था, तब JDU के कई नेताओं ने मुझसे मदद मांगी थी और मैंने मदद की थी, क्योंकि मैं नीतीश जी का सम्मान करता हूं।"

नीतीश ने खुद कहा था मोकामा से लड़ो

ललन ने सबसे बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, "जब अनंत नीतीश जी से मिलने गए थे, तब नीतीश जी ने उनसे मोकामा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था, संजय झा भी उसके गवाह हैं। अनंत लड़े, लेकिन उसके बाद उनके खिलाफ दुष्प्रचार शुरू हो गया। अगर क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी।"

पार्टी से चूक हुई - ललन सिंह

ललन सिंह ने माना कि इस पूरे मामले में पार्टी भी निष्पक्ष नहीं रही। "जब अनंत के खिलाफ बातें हो रही थीं, तब पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन नहीं की। ये पार्टी की चूक थी।"

उन्होंने बताया कि JDU की बैठक में अनंत और नीरज दोनों मौजूद थे। वहां अनंत ने साफ कहा था कि चुनाव में उन्हें हराने के लिए षडयंत्र हुआ और जिसने उनके लिए वोट नहीं मांगा, उसके लिए वो वोट कैसे मांगें?

अब नहीं देंगे पार्टी विरोधी बयान

ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने अनंत से आग्रह किया है कि अब से पार्टी विरोधी बयान न दें और अनंत ने भरोसा दिया है कि अब सार्वजनिक तौर पर JDU के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे।

हालांकि अनंत पहले ही JDU के अधिकृत उम्मीदवार नीरज के खिलाफ मोर्चा खोलकर जनसुराज के अनुज सिंह के समर्थन में आ चुके हैं। अब देखना है कि ललन सिंह के समझाने के बाद अनंत का अगला कदम क्या होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User