नितिन नवीन का मास्टरस्ट्रोक, मंच पर लाए नीरज भारती और अभिषेक बंटी, जनता से की वोट की अपील

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नीरज भारती और अभिषेक बंटी को एक मंच पर लाकर पार्टी की एकजुटता दिखाई। उन्होंने जनता से 30 जुलाई को नीरज सिन्हा को वोट देने की अपील की। कहा- नीरज जमीनी कार्यकर्ता हैं और बांकीपुर को नई ऊंचाई देंगे। सीट नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी।

Jul 14, 2026 - 22:38
0 1
नितिन नवीन का मास्टरस्ट्रोक, मंच पर लाए नीरज भारती और अभिषेक बंटी, जनता से की वोट की अपील

पटना। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने प्रचार की कमान खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हाथों में दे दी है। भले ही अब वे राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हों, लेकिन 20 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व करने के कारण बांकीपुर की हर गली से उनकी पहचान जुड़ी है।

एक मंच पर लाए दोनों उम्मीदवार  
मंगलवार को नितिन नवीन ने पार्टी के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा उर्फ नीरज भारती और नामांकन वापस लेने वाले अभिषेक बंटी को एक साथ मंच पर खड़ा किया। इस कदम से विपक्षी दलों, खासकर राजद और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के हमलों का जवाब देने की कोशिश की गई।

पिछले दिनों विरोधी लगातार अभिषेक बंटी के नामांकन वापस लेने और नए चेहरे नीरज भारती को लेकर बीजेपी को घेर रहे थे। नितिन नवीन ने दोनों को साथ लाकर साफ संदेश दिया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और बंटी पूरी तरह से नीरज भारती के समर्थन में हैं।

जनता से की अपील  
इस दौरान नितिन नवीन ने बांकीपुर की जनता से 30 जुलाई को होने वाले मतदान में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की।  
उन्होंने कहा, "आपने मुझे छोटे भाई की तरह प्यार और आशीर्वाद दिया। अब वही स्नेह मेरे छोटे भाई नीरज सिन्हा को दें। वे उसी निष्ठा से बांकीपुर के विकास को आगे बढ़ाएंगे।"

कौन हैं नीरज सिन्हा  
नीरज सिन्हा जनसंघ काल से जुड़े एक कार्यकर्ता परिवार से आते हैं। भले ही वे बड़े जननेता के तौर पर चर्चित नहीं हैं, लेकिन पार्टी का कहना है कि जिन इलाकों में उन्होंने काम किया है वहां उनकी सेवा सराहनीय रही है। नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें नीरज पर पूरा भरोसा है और उनके नेतृत्व में बांकीपुर बिहार के सबसे विकसित क्षेत्रों में शुमार होगा।

नितिन नवीन उपचुनाव से पहले 2 दिन के पटना दौरे पर हैं। यह सीट उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User