बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब बनेंगे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त, सरकार ने तुरंत दी मंजूरी

बिहार के DGP विनय कुमार ने VRS ले लिया है, गृह विभाग ने इसे तत्काल मंजूर भी कर लिया। अब सरकार ने उन्हें बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) बना दिया है। 1991 बैच के IPS अफसर विनय कुमार दिसंबर 2026 में रिटायर होने वाले थे।

Sep 27, 2026 - 18:34
0 2
 बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब बनेंगे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त, सरकार ने तुरंत दी मंजूरी

पटना। बिहार पुलिस महकमे से बड़ी खबर आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। सरकार ने भी रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए उनका VRS तुरंत मंजूर कर लिया और साथ ही उन्हें नई पोस्टिंग भी दे दी।

गृह विभाग ने VRS की मंजूरी के साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने विनय कुमार को बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

छुट्टी पर थे DGP, उसी दौरान हुआ खेल

जानकारी के मुताबिक, DGP विनय कुमार इन दिनों छुट्टी पर हैं। छुट्टी के दौरान ही उन्होंने 25 सितंबर को VRS के लिए आवेदन किया था। सरकार ने 3 महीने के नोटिस पीरियड में छूट देते हुए इसे 'तत्काल प्रभाव से' मंजूर कर लिया।

बता दें कि 1991 बैच के IPS अधिकारी विनय कुमार दिसंबर 2026 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन उससे करीब 3 महीने पहले ही उन्होंने VRS ले लिया। छुट्टी से लौटते ही वे मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभालेंगे।

VRS पर क्या बोली BJP?

DGP के VRS पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "कोई भी VRS ले सकता है। यह उनका निजी फैसला है। उन्होंने खुद यह निर्णय लिया है। DGP एक अच्छे अधिकारी रहे हैं, उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।"

क्यों चर्चा में है ये फैसला?

बिहार में हाल में लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष लगातार पुलिसिंग पर हमला बोल रहा है। इसी बीच DGP के अचानक VRS और तुरंत CIC बनने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User