आरक्षण खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार, जब तक रामविलास का बेटा मोदी सरकार में है कोई खत्म नहीं कर सकता: चिराग पासवान

LJP (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में कहा- जाति-आधारित आरक्षण खत्म नहीं हो सकता, ये संवैधानिक अधिकार है, खैरात नहीं। विपक्ष के आरोप पर कहा- जब तक रामविलास पासवान का बेटा मोदी सरकार में है दुनिया की कोई ताकत आरक्षण खत्म नहीं कर सकती। दलित दूल्हे को घोड़ी से रोकना, मंदिर को गंगाजल से धोना दिखाता है भेदभाव आज भी है। मोदी सरकार ने सवर्ण गरीबों को 10% आरक्षण दिया।

Aug 24, 2026 - 21:02
0 1
आरक्षण खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार, जब तक रामविलास का बेटा मोदी सरकार में है कोई खत्म नहीं कर सकता: चिराग पासवान

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को आरक्षण पर बड़ा बयान दिया। कहा – जाति-आधारित आरक्षण खत्म नहीं हो सकता, क्योंकि ये संवैधानिक अधिकार है। विपक्ष के आरोप कि सत्ता पक्ष संविधान बदलकर आरक्षण खत्म करना चाहता है, पर चिराग ने कहा – विपक्ष हर चीज में राजनीति देखता है। क्या संघ, भाजपा और हमारी पार्टी NDA का हिस्सा नहीं हैं? क्या आरक्षण ऐसे ही खत्म हो जाएगा क्योंकि कोई कह दे? ये संवैधानिक अधिकार है।

आरक्षण खैरात नहीं

चिराग ने कहा – आरक्षण खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है। जब तक रामविलास पासवान का बेटा मोदी सरकार का हिस्सा है, दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती। जो समीक्षा-सुधार के नाम पर खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें पता ही नहीं आरक्षण क्यों जरूरी है।

आज भी दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोका जाता है, बारात रोक दी जाती है, दलित नेताओं के मंदिर जाने के बाद गंगाजल से परिसर धोया जाता है। ये दिखाता है छुआछूत आज भी जिंदा है। फिर आरक्षण कैसे खत्म हो?

10% सवर्ण आरक्षण का जिक्र

उन्होंने कहा – मोदी सरकार ने उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण दिया है। ये व्यवस्था बाबा साहेब आंबेडकर की सोच पर बनी है और इसे कोई कमजोर नहीं कर पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User