जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर हंगामा, दिल्ली पुलिस और RAF ने कई छात्रों को हिरासत में लिया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में जुटे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई। दिल्ली पुलिस और RAF ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कई युवाओं और महिलाओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी पुलिस बस पर चढ़कर तिरंगा लहराते दिखे। UGC और SC-ST आरक्षण को लेकर था विरोध प्रदर्शन।

Aug 21, 2026 - 21:45
0 2
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर हंगामा, दिल्ली पुलिस और RAF ने कई छात्रों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस और RAF ने कार्रवाई की है। शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा  
हिरासत में लिए गए छात्रों का कहना है – हमारा प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। हम UGC और SC-ST आरक्षण के मुद्दे पर शांतिपूर्वक आवाज उठा रहे थे, लेकिन पुलिस ने ताकत का इस्तेमाल किया। ANI के मुताबिक, भारी संख्या में छात्र आरक्षण के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। तभी पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

बस पर चढ़कर लहराया तिरंगा  
घटनास्थल से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि जिस बस में पुलिस प्रदर्शनकारियों को ले जा रही थी, कई युवा उसी बस की छत पर चढ़ गए और तिरंगा लहराने लगे। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया।

महिलाएं भी हिरासत में  
प्रदर्शन में कई महिला छात्राएं भी शामिल थीं, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है। छात्रों का आरोप है कि वे शांतिपूर्वक बैठे थे, फिर भी पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवाने के लिए बल प्रयोग किया।आरक्षण के मुद्दे पर छात्रों का ये प्रदर्शन एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद मामला और गरमा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User