JDU अब पार्टी नहीं रहेगी, BJP चबा जाएगी' – कांग्रेस में जाने से पहले छलका गोपाल मंडल का दर्द, बोले- नीतीश मेरे गुरु थे...

कभी अस्पताल में पिस्टल तो कभी मंच पर डांसर को किस करने वाले चर्चित JDU विधायक गोपाल मंडल अब कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। बोले- JDU में कुछ नहीं बचा, BJP खा जाएगी। नीतीश कुमार मेरे मेंटर हैं लेकिन उनका पावर खत्म हो गया। सम्राट सरकार में जान को खतरा, रिवॉल्वर-बंदूक जमा करवा लिया। अब पार्लियामेंट लड़ूंगा।

Aug 21, 2026 - 22:25
0 1
JDU अब पार्टी नहीं रहेगी, BJP चबा जाएगी' – कांग्रेस में जाने से पहले छलका गोपाल मंडल का दर्द, बोले- नीतीश मेरे गुरु थे...

पटना: जेडीयू के चर्चित और बागी तेवर वाले पूर्व विधायक गोपाल मंडल अब कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। कभी अस्पताल में पिस्टल लहराने, मंच पर डांसर को किस करने, ट्रेन में अंडरवियर में घूमने और मीडिया से भिड़ने के लिए सुर्खियों में रहने वाले गोपाल मंडल के तेवर अब बदले-बदले हैं।

कांग्रेस ज्वाइन करने पहुंचे गोपाल मंडल  
दिल्ली में मीडिया से बोले – कांग्रेस ज्वाइन करने ही आए हैं। प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से बात हुई, बोले कल ही ज्वाइन कर लो। लेकिन राजीव गांधी की पुण्यतिथि थी, इसलिए कार्यक्रम टल गया।

JDU अब पार्टी नहीं रहेगी
गोपाल मंडल ने JDU पर बड़ा हमला बोला:
JDU में है क्या? हम छोड़ दिए। JDU अब पार्टीए नहीं रहेगा। BJP चबा जाएगी JDU को। JDU का कुछ नहीं चलता। हमारे नीतीश कुमार हमारे गुरुजी थे, लेकिन उनका कुछ चलबे नहीं करता है। गैर आदमी पार्टी चला रहे हैं, जिसका कोई स्थान नहीं। उन्होंने दावा किया – हम पहले ही बोले थे, निशांत आया है, 6 महीने में नीतीश को हटा देगा, 3 महीने में हटा दिया। उनके पास कोई पावर नहीं रहा, पावर घट गया है।

सम्राट सरकार में जान को खतरा
गोपाल मंडल ने कहा – हम निर्दलीय लड़े, हार गए। अब हमसे रिवॉल्वर और बंदूक मंगवा लिया। कुछ दिन में जान मंगवा लेगा। हमको सम्राट सरकार में जान का खतरा है।

BJP और मोदी सरकार पर निशाना  
बीजेपी गरीबों की नहीं, अमीरों और सामंतों की पार्टी है।
मोदी सरकार ने महामहंगाई कर दी, कोई चैन से नहीं है।
आने वाले दिनों में BJP की सरकार नहीं रहेगी, PM मोदी की सरकार अब नहीं बनेगी।

अब सीधे पार्लियामेंट लड़ेंगे  
गोपाल मंडल बोले – अब बिहार में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। अब छोटा पद नहीं, बड़ा पद। सीधे पार्लियामेंट का चुनाव लड़ेंगे, तब न पार्लियामेंट में ठसक दिखाएंगे। हमारा पेपर कहां समाप्त होने वाला है। गोपाल मंडल ने साफ कर दिया है कि JDU में अब नीतीश की नहीं चलती और BJP जल्द JDU को खत्म कर देगी। कांग्रेस में जाकर वो अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User