इमरान खान जिंदा हैं- पाक सेना ने तोड़ी चुप्पी, जेल में बंद पूर्व PM की मौत की अफवाह पर ISPR का बयान

इमरान खान की मौत की अफवाह पर पाकिस्तानी सेना का दुर्लभ बयान। ISPR ने कहा- इमरान अदियाला जेल में जिंदा हैं। वरिष्ठ पत्रकार वजाहत सईद खान ने दावा वापस लिया। PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च का ऐलान किया। US सांसदों ने भी चिंता जताई।

Aug 12, 2026 - 19:19
0 3
इमरान खान जिंदा हैं- पाक सेना ने तोड़ी चुप्पी, जेल में बंद पूर्व PM की मौत की अफवाह पर ISPR का बयान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी सेना को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। सेना के मीडिया विंग ISPR ने कहा है कि इमरान खान जिंदा हैं और अदियाला जेल में बंद हैं।

क्या था अफवाह का आधार?  
वरिष्ठ पत्रकार वजाहत सईद खान ने दावा किया था कि 3 वरिष्ठ सैन्य सूत्रों के मुताबिक इमरान की जेल में मौत हो गई होगी।  
वजाहत सेना के करीबी और इमरान समर्थक माने जाते हैं। वो एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित रह चुके हैं और अभी अमेरिका में हैं।  
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद वजाहत ने पलटी मारते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ "आशंका" जताई थी, मौत की पुष्टि नहीं की थी।

27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च  
इमरान की सेहत को लेकर चिंताओं के बीच PTI ने बड़ा ऐलान किया है।  
खैबर पख्तूनख्वा CM सोहेल अफरीदी ने कहा कि 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर सकते हैं। "युवाओं का गुस्सा काबू से बाहर हो सकता है।
पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है। मांग है कि परिवार और डॉक्टरों को इमरान से मिलने दिया जाए।

अमेरिका से भी बढ़ा दबाव  
US के 13 द्विदलीय सांसदों ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पत्र लिखकर इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की नजरबंदी का मुद्दा उठाने को कहा है। पत्र में इमरान के एकांत कारावास और स्वास्थ्य पर UN विशेषज्ञों की चिंता का जिक्र है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User