Muzaffarpur Red Light Area में नर्तकी का शव फंदे से लटका मिला, FSL टीम ने जुटाए सबूत...
मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया में लखनऊ की नर्तकी मुस्कान उर्फ सारिका का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 5 साल से यहां रह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
मुजफ्फरपुर: शहर के चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नर्तकी का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड की है।
पांच साल से मुजफ्फरपुर में रह रही थी
मृतका की पहचान मुस्कान उर्फ सारिका पाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लखनऊ, यूपी की रहने वाली थी और पिछले करीब 5 सालों से मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहकर नाच-गाने का काम करती थी। उसका एक बेटा लखनऊ में ननिहाल में रहता है।
स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और FSL टीम मौके पर
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, डीएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार और FSL की टीम मौके पर पहुंची। कमरे की बारीकी से जांच की गई और जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि सभी एंगल से जांच हो रही है। "पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।"
पुलिस का बयान
फिलहाल पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये आत्महत्या है या हत्या, ये जांच के बाद ही पता चलेगा।
नोट: अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव में है तो मदद लें। भारत सरकार की हेल्पलाइन 1800-233-3330 और टेलीमानस 14416 पर 24x7 परामर्श उपलब्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)