BJP को CM चेहरे पर दोबारा सोचना होगा: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की बड़ी डिमांड....

बांकीपुर से विधायक बने प्रशांत किशोर ने BJP से CM चेहरे पर दोबारा विचार करने की मांग की। कहा- मुख्यमंत्री BJP का ही होगा, जनता ने मैंडेट दिया है, लेकिन कोई अच्छा आदमी होना चाहिए जो पढ़ाई, रोजगार, पलायन बंद करने की बात करे। बिहार में हर प्रखंड में फैक्ट्री लगे, सूरत-जामनगर जैसी सिटी बने। मोदी जी सिर्फ गुजरात नहीं बिहार के बच्चों की भी चिंता करें।

Aug 22, 2026 - 19:54
0 1
BJP को CM चेहरे पर दोबारा सोचना होगा: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की बड़ी डिमांड....

पटना: बांकीपुर से जीत के बाद विधायक प्रशांत किशोर लगातार BJP के चाल-चरित्र-चेहरे पर सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने सीधे बिहार के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर BJP को दोबारा सोचने की नसीहत दे दी है।

PK की सबसे बड़ी डिमांड  
प्रशांत किशोर ने कहा – मैं मानता हूं कि मुख्यमंत्री तो BJP का ही होगा, जनता ने मैंडेट उनको दिया है। लेकिन हम चाहते हैं कोई अच्छा आदमी CM बने। किसी भी समाज का हो, कुशवाहा समाज का हो, कोई दिक्कत नहीं। लेकिन ऐसा आदमी बने जो पढ़ाई की बात करे, रोजगार की बात करे, पलायन बंद करने की बात करे।

PK ने आगे कहा – बिहार को ऐसा बनाए कि हमें बिहारी होने पर गौरव हो, कोई हमें बिहारी कहकर गाली न दे।

सिर्फ गुजरात की चिंता मत कीजिए  
प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार पर भी तंज कसा: अगले चार साल BJP पर दबाव है कि आप बिहार की चिंता कीजिए, सिर्फ गुजरात की नहीं। सिर्फ गुजरातियों ने वोट नहीं दिया। PM बनाने के लिए बिहार के लोगों ने उससे कई गुना ज्यादा वोट दिया है। सिर्फ अरवा-उसना चावल और जातियों की बात करके बिहार के लोगों का भविष्य अधर में मत डालिए।

बिहार के बच्चों ने भी मोदी-मोदी किया है  
PK ने कहा – बिहार के बच्चों की चिंता कीजिए मोदी जी। बिहार के बच्चे भी मोदी-मोदी चिल्ला रहे हैं, वोट दिया है। उनके लिए भी सोचिए। एक अच्छे आदमी को CM बनाइए। बिहार के हर प्रखंड में फैक्ट्री लगे, बिहार में भी सूरत और जामनगर जैसी सिटी बने, ताकि हमारे बच्चों को बाहर न जाना पड़े।

बांकीपुर के किले को ढहाने के बाद एक अकेले विधायक PK अब सीधे CM सम्राट चौधरी की कुर्सी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। BJP को ठोस फैसला लेने की चुनौती देकर उन्होंने NDA के अंदर नई बहस छेड़ दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User