नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- RLM संभालेगी जिम्मेदारी, JDU ने कहा- निशांत हैं उत्तराधिकारी

राजगीर में RLM के विमर्श शिविर में उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का दावा किया। कहा- नीतीश ने लंबी सेवा की, अब विश्राम लिया है, तो जनता चाहती है RLM ये जिम्मेदारी संभाले। JDU मंत्री मदन सहनी ने पलटवार किया- जदयू को बाहरी की जरूरत नहीं, निशांत कुमार विरासत संभालने में सक्षम हैं।

Aug 22, 2026 - 19:58
0 1
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- RLM संभालेगी जिम्मेदारी, JDU ने कहा- निशांत हैं उत्तराधिकारी

राजगीर: बिहार की सियासत में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर नई जंग छिड़ गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राजगीर में आयोजित विमर्श शिविर में खुलकर दावा ठोक दिया कि उनकी पार्टी ही इस विरासत को आगे बढ़ाएगी।

कुशवाहा का बड़ा बयान  
कुशवाहा ने कहा – नीतीश कुमार ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की बेहतर सेवा दी। अब उन्होंने खुद राजनीति से विश्राम लेने का फैसला किया है। उनके हटने के बाद एक बड़ी जमात के सामने सवाल है कि उनकी विरासत कौन संभालेगा। उन्होंने आगे कहा – दावा करने वाले कई आएंगे, लेकिन बिहार की जनता के एक बड़े वर्ग की अपेक्षा है कि ये जिम्मेदारी RLM को मिलनी चाहिए। हमारी पार्टी इसके लिए तैयार है। कितने सफल होंगे, ये समय बताएगा।

JDU का तीखा पलटवार  
कुशवाहा के इस दावे पर JDU ने तुरंत जवाब दिया। सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता मदन सहनी ने इसे निजी इच्छा बताया। JDU में नेतृत्व की कोई कमी नहीं। नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की क्षमता निशांत कुमार में है। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय चौधरी समेत पूरी पार्टी इस पर अपना रुख साफ कर चुकी है।

मदन सहनी ने साफ कहा – JDU को किसी बाहरी व्यक्ति या दूसरे दल के नेता की जरूरत नहीं है। निशांत कुमार पार्टी की जिम्मेदारी संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने लव-कुश समीकरण के सहारे नीतीश की विरासत पर दावेदारी ठोककर NDA के अंदर ही नई बहस छेड़ दी है। JDU ने निशांत कुमार को उत्तराधिकारी बताकर दावा खारिज कर दिया। अब देखना है कि विरासत की ये लड़ाई आगे क्या रंग लेती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User