बहादुरपुर बाजार समिति में व्यापारी पर गोलीबारी के विरोध में धरना, विधायक संजय गुप्ता ने दिया कार्रवाई का आश्वासन...

पटना सिटी के बहादुरपुर बाजार समिति में व्यापारी पर हुई गोलीबारी के विरोध में आज धरना हुआ। फूड संगठन अध्यक्ष शशिकांत यादव के नेतृत्व में व्यापारियों ने 5 मांगें रखीं - थाना प्रभारी को हटाना, बैंक खोलना, अपराधियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और बाउंड्री वॉल।

Jul 08, 2026 - 14:14
0 4
बहादुरपुर बाजार समिति में व्यापारी पर गोलीबारी के विरोध में धरना, विधायक संजय गुप्ता ने दिया कार्रवाई का आश्वासन...
बहादुरपुर बाजार समिति में व्यापारी पर गोलीबारी के विरोध में धरना, विधायक संजय गुप्ता ने दिया कार्रवाई का आश्वासन...

पटना सिटी क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार समिति में एक दिन पहले अपराधियों द्वारा एक व्यापारी पर की गई गोलीबारी के विरोध में आज बाजार समिति के प्रांगण में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस धरना का नेतृत्व फूड संगठन के अध्यक्ष शशिकांत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अगर संगठन की मांगें पूरी नहीं की गईं तो व्यापारी बड़ा जन आंदोलन चलाएंगे। इसी बीच पटना कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्याओं को सुना।

व्यापारियों की 5 प्रमुख मांगें:
1.  बहादुरपुर थाना प्रभारी को हटाया जाए - व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
2.  बाजार समिति में बैंक की स्थापना की जाए - आज तक यहां बैंक की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
3.  अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए - गोलीबारी करने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो।
4.  किसानों और व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
5.  बाजार समिति के चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनाई जाए।

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से तत्काल पहल कर कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

शशिकांत यादव ने कहा कि बाजार समिति में शराब माफियाओं और अपराधियों द्वारा लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने पहले भी कई बार सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस मौके पर विधायक संजय गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध के प्रति "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर काम कर रही है। अपराधी कितने भी बड़े हों, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। विधायक ने कहा कि बाजार समिति को अपराध मुक्त बनाया जाएगा और व्यापारियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User