नैरेटिव की जंग में सम्राट चौधरी सरकार, नेपाल बाढ़ से भरत तिवारी एनकाउंटर तक 13 बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से फरक्का गेट तक मोर्चा संभाला

15 अप्रैल से बिहार के CM बने सम्राट चौधरी के कामों पर नैरेटिव वार, सोशल मीडिया पर निगेटिव खबरों के बीच 13 अहम फैसले चर्चा में। नेपाल फ्लैश फ्लड में हाई अलर्ट, बगहा-बेतिया-मोतिहारी हवाई सर्वे, गंडक बैराज ग्राउंड विजिट, रात 3 बजे तक मॉनिटरिंग, फरक्का बराज के सभी गेट खुलवाकर बाढ़ का खतरा टाला, महाराष्ट्र के फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख की सुविधा बरकरार, PM विद्यालक्ष्मी से जोड़कर 10 लाख तक का विकल्प, निजी कॉलेजों की जांच, TRE एक चरण में, सरकारी आवासों का व्यवस्थित आवंटन, डिजिटल राजस्व व्यवस्था, बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन, 1 करोड़ पेंशनधारी को भुगतान, भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में जस्टिस विनोद कुमार आयोग, SDO- पुलिस अफसर हटाए, परिवार को नौकरी-आर्थिक मदद।

Aug 31, 2026 - 17:40
0 1
नैरेटिव की जंग में सम्राट चौधरी सरकार, नेपाल बाढ़ से भरत तिवारी एनकाउंटर तक 13 बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से फरक्का गेट तक मोर्चा संभाला

पटना: राजनीति में नैरेटिव बनाना कला है, यानी जनता की सोच को एक नजरिए में मोड़ देना। सोशल मीडिया के दौर में निगेटिव खबरें तेजी से फैलती हैं और अच्छे काम दब जाते हैं। 15 अप्रैल से बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। जबकि उनकी सरकार ने 4 महीने में कई बड़े फैसले लिए हैं।

नेपाल बाढ़ पर मोर्चा

नेपाल में फ्लैश फ्लड आते ही CM ने 6 संवेदनशील जिलों में हाई अलर्ट जारी किया। बगहा, वाल्मीकि नगर, बेतिया, मोतिहारी का हवाई सर्वे किया, खुद वाल्मीकि नगर में गंडक बैराज की ग्राउंड रिपोर्ट ली। अधिकारियों के मुताबिक रात 3 बजे तक जागकर मॉनिटरिंग की।

फरक्का बराज के सभी गेट खुलवाकर गंगा के पानी को तेजी से निकाला, जिससे दर्जनों जिलों में बाढ़ का बड़ा खतरा टला। वहीं नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों का बिना शोर-शराबे के रेस्क्यू, AC बस, भोजन और प्रशासनिक मदद देकर सुरक्षित भेजा।

शिक्षा पर फोकस

सबसे चर्चित फैसला – स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक का लोन जारी रहेगा, छात्रों को संशय नहीं रखना चाहिए। इसे PM विद्यालक्ष्मी पोर्टल, बैंकों से जोड़ा जा रहा है ताकि 10 लाख तक का विकल्प भी मिले। मकसद – आर्थिक कारणों से कोई पढ़ाई न छोड़े।

साथ ही योजना से जुड़े निजी संस्थानों की फिजिकल जांच का आदेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जिला स्तर पर कमेटी।

भर्ती और सरकारी संपत्ति

TRE शिक्षक भर्ती एक चरण में कराने का ऐलान, अभ्यर्थियों की पुरानी मांग पर विराम।

सरकारी आवासों में व्यवस्था – 5 देशरत्न मार्ग का आवास CM बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित, संदेश – सरकारी संपत्ति निजी नहीं, सार्वजनिक संसाधन है। इसी क्रम में पूर्व CM राबड़ी देवी के आवास पर भवन निर्माण विभाग का नोटिस भी।

 डिजिटल और जनहित फैसले

राजस्व में ऑनलाइन साक्ष्य, पोर्टल आधारित काम, मृत रैयत की जमाबंदी ऑटो अपडेट, राजस्व कर्मचारियों की जवाबदेही तय।

जनहित में 75+ बुजुर्गों के लिए घर बैठे निबंधन, 1 करोड़ से ज्यादा पेंशनधारियों को भुगतान, मुफ्त स्टीमर फेरी जैसी सुविधाएं।

भरत तिवारी केस में संवेदनशीलता

भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर (जून 2026) पर सरकार ने हनक की जगह संवेदनशीलता दिखाई। CM ने रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग, तत्कालीन SDO और पुलिस अफसरों को हटाया, परिवार से मुलाकात कर आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी का ऐलान किया।

इन 13 फैसलों से सम्राट सरकार तीन संदेश देना चाहती है – राहत में तत्परता, व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही में संवेदनशीलता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User