पूजा-पाठ पसंद नहीं था, मेल नहीं खाया...ऐश्वर्या से तलाक पर तेज प्रताप का बड़ा बयान

भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय से तलाक की वजह बताई। कहा पूजा-पाठ को लेकर मतभेद था, वो दिल्ली की पढ़ी-लिखी और वो गांव के देसी। ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी से मारपीट का आरोप भी लगाया। कहा- सबूत और CCTV है।

Aug 11, 2026 - 16:53
0 1
पूजा-पाठ पसंद नहीं था, मेल नहीं खाया...ऐश्वर्या से तलाक पर तेज प्रताप का बड़ा बयान

पटना: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। शो के एक प्रोमो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के कारणों पर खुलकर बात की।

तेज प्रताप ने क्या कहा?  
एंकर के 'जिंदगी परफेक्ट होती है वाइफ के साथ' वाले सवाल पर तेज प्रताप बोले, मेल नहीं खाया इसलिए गड़बड़ा गया। अब डिवोर्स का केस कोर्ट में चल रहा है।
तलाक की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, हम पूजा पाठ करते थे, उनको पूजा पाठ पसंद नहीं था। वो दिल्ली के बड़े कॉलेज से पढ़ी हुई थी और हम गांव के देसी आदमी थे। हम लोगों का मेल नहीं खाया।

मां राबड़ी देवी से मारपीट का आरोप  
तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी के साथ मारपीट की थी।  
आरोप कोई भी लगा सकता है, सबूत मांगता है। लेकिन जब उन्होंने मेरी माता जी को मारा था तब वहां 2-3 विधायक मौजूद थे। मेरे पास वीडियो है, CCTV में सब रिकॉर्ड है।

लव मैरिज नहीं थी  
तेज प्रताप ने साफ किया कि ये लव मैरिज नहीं थी। लोगों ने अफवाह उड़ाई थी। ये शादी माता-पिता की मर्जी से हुई थी।

इन दिनों राजनीतिक चर्चाओं के साथ-साथ तेज प्रताप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। तलाक का मामला अभी अदालत में लंबित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User