अनंत सिंह vs नीरज कुमार: 'पुदीना' वाली दवा का ओवरडोज, JDU में आर-पार की लड़ाई, नीतीश तक पहुंची आंच

अनंत सिंह ने नीरज कुमार को ललकारा - "हम पुदीना सिंह हैं, 23 को गैस निकाल देंगे"। अनंत बोले लड़ाई सिर्फ नीरज से है, पार्टी से नहीं, नीतीश के प्रति आज भी निष्ठावान हूं, लेकिन आग नीतीश तक पहुंच गई। अगर अनंत के अनुज जीते तो हारेगा नीरज नहीं, नीतीश। अनंत का आरोप - जब चुनाव में नीरज मेरे खिलाफ बोला तो JDU कहां थी? फरवरी 2024 में जब नीतीश सरकार संकट में थी, फ्लोर टेस्ट में 125 के बहुमत में सिर्फ 3 ज्यादा थे, 6 विधायक गायब होते तो सरकार गिर जाती, तब RJD में रहते हुए भी अनंत की पत्नी नीलम देवी ने विद्रोह कर सत्ता पक्ष में बैठकर 129 वोटों से सरकार बचाई थी। अनंत बोले - मेरे वोट से CM बनता है, MLC नीरज के वोट से क्या बनता है? फिर भी पार्टी उसी के साथ है। अब किंतु-परंतु नहीं, नीरज को हरा कर ही दम लूंगा।

Oct 14, 2026 - 18:27
0 3
अनंत सिंह vs नीरज कुमार: 'पुदीना' वाली दवा का ओवरडोज, JDU में आर-पार की लड़ाई, नीतीश तक पहुंची आंच

पटना। मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा की... अनंत सिंह और नीरज कुमार मामले में यही हो रहा है। अब अनंत अपने विरोधी का मर्ज ठीक करने के लिए 'पुदीना' खिलाने की बात कह रहे हैं। दवा का ओवरडोज हो गया है, नुकसान तय है।

अनंत के पास खोने को कुछ नहीं, इसलिए खुलेआम तलवार भांज रहे हैं। नीरज को ललकार कर पूरे JDU कुनबे को सन्न कर दिया है। अनंत कह रहे हैं लड़ाई सिर्फ नीरज से है, पार्टी से नहीं, नीतीश के प्रति आज भी वफादार हैं। पर आग नीतीश तक पहुंच चुकी है। अब आर-पार है। अगर अनंत के अनुज जीते तो हारेगा नीरज नहीं, नीतीश हारेगा।

क्या JDU से भी हिसाब चुकता करना चाहते हैं अनंत?

अनंत सवाल उठा चुके हैं - जब चुनाव में नीरज उनके खिलाफ बयान देता था तब पार्टी कहां थी? मतलब JDU को भी जिम्मेदार मानते हैं। वे बताते हैं पार्टी के लिए क्या-क्या कुर्बानी दी, लेकिन आज पार्टी नीरज के साथ है। पूछते हैं - नीरज ने नीतीश के लिए क्या किया?

फरवरी 2024 - जब नीतीश संकट में थे, अनंत सहारा बने

2020 में नीतीश ने 125 विधायकों से सरकार बनाई थी, बहुमत से सिर्फ 3 ज्यादा। फरवरी 2024 में फ्लोर टेस्ट से पहले सरकार डांवाडोल थी। तेजस्वी का 'खेला होबे' नारा, JDU के विधायकों को 10-10 करोड़ में तोड़ने की चर्चा, BJP-JDU के 3-3 विधायक गायब होने वाले हैं - ऐसी अफवाहें।

अगर 6 विधायक भी गायब होते तो सरकार गिर जाती। तब अनंत RJD में थे और नीतीश से नाराज थे, फिर भी बोले - "कुछ भी हो मैं नीतीश कुमार को मानता हूं।"

विश्वास मत के दिन पत्नी नीलम देवी ने RJD से बगावत कर सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठकर वोट दिया। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव 125 वोटों से पास होते ही विपक्ष ने बहिष्कार किया और नीतीश सरकार 129 वोटों से फ्लोर टेस्ट पास कर गई।

इसीलिए अनंत कहते हैं - "मेरे वोट (MLA) से CM बनता है, नीरज (MLC) के वोट से कौन क्या बनता है? फिर भी पूछ उसी की है।"

अब आर-पार

शुरू में वफादारी दिखाने वाले अनंत अब खिन्न हैं। बोले - "मैंने नीतीश की सरकार बचाई, नीरज ने क्या किया? जब उसने मुझे विधानसभा में हराने की कोशिश की तो मैं क्यों न करूं? इसमें पार्टी रहे चाहे जाए, मुझे कोई दिक्कत नहीं। अब किंतु-परंतु नहीं, नीरज को हरा कर ही दम लूंगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User